{"_id":"90814ea7b8e3536ebc317d85ec8af8ce","slug":"prachi-has-crossed-another-milestone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राची ने पार किया एक और पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राची ने पार किया एक और पड़ाव
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा प्राची वार्ष्णेय ने राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित प्रकाश: उपयोग, संभावना और चुनौतियां विषयक प्रतियोगिता में मंडल विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। अब वह मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी।
पीडब्ल्यूडी कर्मी सुनील वार्ष्णेय और सविता वार्ष्णेय की बेटी प्राची ने इस प्रोजेक्ट के लिए विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में तैयारी की थी। बरेली में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम स्थान लेकर राज्य प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाया है। यह प्रतियोगिता 26 अगस्त को इलाहाबाद में होगी। प्राची वार्ष्णेय की सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा समेत स्टाफ के सदस्यों ने हर्ष जताया है।