{"_id":"692dde7f274078adfd04f4f4","slug":"power-supply-was-disrupted-for-five-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159181-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर विद्युत उपकेंद्र के करीब एक चक्की के पास सोमवार को सुबह करीब पांच बजे हाईटेंशन लाइन में खराबी आ जाने से नगर के सभी फीडरों से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण तमाम घराें में पानी का संकट हो जाने से लोगों की सुबह की दिनचर्या प्रभावित रही।
लाइन फाल्ट होने के तत्काल बाद आसपास के लाेगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी, लेकिन तब तक लाइन स्टाफ के तकनीकी कर्मचारी उपकेंद्र पर उपलब्ध नहीं थे। इस कारण दिन निकलने के घंटों बाद तक लाइन ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस कारण नौकरीपेशा और कामकाजी तबके के लोगों को काफी असुविधा हुई।
अधिकतर घरों में लोग न सिर्फ नहाने को बल्कि पीने के पानी के लिए भी तरस गए। विद्युत निगम के प्रभारी अवर अभियंता विकास कुमार के अनुसार सुबह दस बजे के बाद लाइन फाल्ट ठीक कराकर सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई। संवाद