फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply to two substations, including Roza, was disrupted for three hours due to a 33 kV line snapping.

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन टूटने से तीन घंटे गुल रही रोजा समेत दो उपकेंद्रों की बिजली

Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply to two substations, including Roza, was disrupted for three hours due to a 33 kV line snapping.
पुलिस लाइन में बंच लाइन में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: फायर यूनिट
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग बढ़ने के साथ ही 33 केवी लाइनें भी टूटने लगी हैं। बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन टूटने से रोजा और दीवान जोगराज उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, कई जगहों पर बंच केबल में आग लगने पर आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे 33 केवी लाइन टूटने से रोजा ओर दीवान जोगराज उपकेंद्र की लाइन ट्रिप हो गई। बुधवार रात करीब 9:40 बजे पुलिस लाइन में बंच केबल में आग लग गई। तुरंत ही उपकेंद्र से लाइन को बंद कराया गया। इसके बाद दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तारीन जलालनगर स्थित मदीना मस्जिद के पास बंच लाइन में आग लगने से तार नीचे लटक गए, जिससे हादसे का खतरा बना रहा। इस बीच दोपहर तीन से चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। मिर्जापुर क्षेत्र में बिजली का खंभा टूटने से उदयपुरभूरा, सराहा और नौसर गांवों में कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार तक भी कई जगह बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर टीमों ने तुरंत ही आपूर्ति को बहाल करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed