{"_id":"6a4a97042e4693bb00029820","slug":"power-supply-falters-amidst-scorching-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178108-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति चरमराई
विज्ञापन
गदियाना में बंच केबल में लगी आग। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई। विभिन्न उपकेंद्रों पर लोकल फॉल्ट और तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
निगोही रोड उपकेंद्र के गदियान फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12:16 बजे बाधित हो गई। वहीं इसी उपकेंद्र के पंचपीर फीडर से जुड़े गदियाना मोहल्ले में 12:18 बजे बंच केबल में आग लग गई। सूचना पर बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे बाद दोपहर 1:15 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
इसके अलावा जिले के अन्य उपकेंद्रों पर भी लोकल फॉल्ट के चलते बिजली की आवाजाही बनी रही। बार-बार ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और फॉल्ट का त्वरित समाधान कराने की मांग की। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते फॉल्ट आ रहे हैं, जिन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
फीडर से फैक्टरी का बिजली कनेक्शन हटाने के लिए दिया ज्ञापन
खुदागंज। बखौरा फीडर से एक फैक्टरी को बिजली कनेक्शन दिए जाने से गांवों में ओवरलोडिंग से लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। इसे लेकर किसानों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र जाकर प्रभारी अवर अभियंता अमित कुमार चौधरी को ज्ञापन देकर समस्या बताई और फैक्टरी का कनेक्शन पूर्व की भांति देहात फीडर से जोड़ने की मांग की। अवर अभियंता ने आश्वस्त किया कि फीडर का तकनीकी परीक्षण कर इस समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा। इस दौरान लखपत सिंह, हरीश सिंह, प्रमोद सिंह, गुरप्रीत सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
परौर में फिर फुंका ट्रांसफाॅर्मर
परौर। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर खराब हो रहे हैं। हाल ही में एक ट्रांसफाॅर्मर जलने पर चार दिन तक बिजली संकट बना रहा। शनिवार की रात दूसरा ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से कस्बे के आधे हिस्से में बिजली संकट से लोग पूरी रात और रविवार को दिनभर परेशान रहे।
कस्बे में एक गोदाम के पास 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जबकि वहां पर 160 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की आवश्यकता है। इसी तरह यहां की पूर्व रियासत के राजमहल के पास 250 केवीए के बजाय 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर, फ्रिज आदि उपकरणों में बिजली की खपत बढ़ने से दोनों ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर आए दिन खराब हो रहे हैं। पांच दिन पहले 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से कस्बे में चार दिन तक बत्ती गुल रहने के बाद शनिवार को किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रात में चौकिया साधन सहकारी समिति के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया।
क्षेत्र के राजीव सिंह चौहान, मदन पाल सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार चंदेल, सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि ने पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता जलालाबाद मुदित सोनकर ने बताया कि परौर में उच्च क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर की मांग भेज दी गई है। ट्रांसफाॅर्मर मिलते ही उनकी स्थापना कराकर ओवरलोडिंग की समस्या खत्म कर दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
अनशन के दसवें दिन भाकियू ने शुरू की भूख हड़ताल
निगोही। संडा खास के नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र की नई लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर स्थानीय उपकेंद्र के बाहर दस दिन से क्रमिक अनशन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर एक बजे से अन्न-जल त्याग दिया।
भूख हड़ताल पर भाकियू के मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह, माधुरी देवी, लक्ष्मण प्रसाद, श्रीकृष्ण, श्रीराम बैठे। इनमें बुजुर्ग लक्ष्मण प्रसाद की आयु 85 वर्ष से ज्यादा होने के कारण उनका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है। यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों के भूख हड़ताल शुरू कर देने से विद्युत निगम के अभियंताओं में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने शेष काम तेजी से कराने शुरू कर दिए।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रमोद राजपूत ने बताया कि संडा खास उपकेंद्र की नई लाइन का एक केबल बाक्स को भरे जाने का काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि केबल बाक्स भरा जा रहा है और यह काम पूरा होते ही नई लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से साढ़े चार घंटे बंद रही बिजली
पुवायां। बारिश के दौरान बड़ागांव बिजली उपकेंद्र से गंगसरा उपकेंद्र को जाने वाली हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से गंगसरा उपकेंद्र से जुड़े बिलंदापुर, नत्थापुर, तेंदुआ, गंगसरा आदि फीडर से जुड़े लगभग 5000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता राजेंद्र ने टीम को लगाकर लाइन सही कराई। दिन में साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। अधिशासी अभियंता पुनीत निगम ने बताया कि पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। संवाद