{"_id":"6a00b9d31de641bfc5098ccd","slug":"power-supply-disrupted-at-the-abdullahganj-substation-due-to-a-two-phase-fault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172929-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में टू फेसिंग होने से गुल हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में टू फेसिंग होने से गुल हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में टू फेसिंग होने के चलते करीब दो घंटे तक नौ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली जाने से गर्मी में लोग परेशान रहे। वहीं शहर के अन्य जगहों पर फॉल्ट आने से लोग परेशान रहे।
रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उपकेंद्र पर टू फेसिंग होने के चलते सारे फीडर बंद हो गए। फीडर बंद होने के कारण मोहल्ला अजीजगंज, चारखंभा, मघईटोला, मेहमान शाह, चौक, कच्चा कटरा, घूरनतलैया समेत दर्जनों मोहल्लों के नौ हजार घरों की बिजली ठप हो गई। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी उपकेंद्र पर करीब साढ़े 11 बजे 33 केवीए लाइन के जंपर बदलने के चलते आधे घंटे तक बिजली ठप रही। मदनापुर उपकेंद्र के सिंदरपुर कलां में शनिवार से बिजली प्रभावित होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया।
==
निगोही में तीन घंटे तक बंद रही बिजली
निगोही। दिन में दो बजे कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। जेई ब्रजेश सिंह ने बताया कि एक खंभा टूट जाने के कारण बिजली बंद रही। संवाद