फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power out for three hours in Subhash Nagar; residents distressed by the heat.

Shahjahanpur News: सुभाषनगर में तीन घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल रहे लोग

Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Power out for three hours in Subhash Nagar; residents distressed by the heat.
शाहजहांपुर। शहर के सुभाषनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ककरा उपकेंद्र के सुभाषनगर मोहल्ले में रात करीब 11 बजे बिजली चली गई, लेकिन देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली गुल होने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। रात करीब एक बजे तक भी आपूर्ति शुरू न होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने फॉल्ट की तलाश कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।
हथौड़ा उपकेंद्र से जुड़े हयातपुरा में 11 केवी फीडर पर तार टूटने से भी रात में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के मौसम में बार-बार हो रही बिजली कटौती और फॉल्ट से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

-----
बारिश और तेज हवा से लाइन फाॅल्ट, नौ घंटे गुल रही बिजली
मीरानपुर कटरा। बारिश के साथ चली तेज हवा के दौरान बृहस्पतिवार को देर रात 33 केवीए हाईटेंशन लाइन के तार टूट जाने से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में 22 हजार उपभोक्ताओं को लगभग नौ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यही नहीं, बारिश से मुख्य बाजार मार्ग पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजे बादलों की गरज और चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। इस वजह से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर हाईटेंशन लाइनों पर गिरने लगीं। नतीजे में कई जगह लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। 11 केवीए क्षमता की कई लाइनों के तार जोड़े जाने के बाद 33 केवीए की कई जगह क्षतिग्रस्त हुई लाइन को ठीक करने का काम शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे से शुरू कराया गया।
विद्युत निगम के अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया कि तिलहर से आई 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने के कारण सुबह 10:30 बजे तक मरम्मत के बाद लाइन चालू कर दी गई। इस दौरान तमाम घरों में पानी का संकट हो जाने से लोगों की सुबह की दिनचर्या प्रभावित हुई। रात में बाजार मार्ग पर जलभराव हो जाने से शुक्रवार को सुबह लोगों का उधर से निकलना कठिन हो गया।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम का कहना है कि बाजार मार्ग पर जलभराव एक व्यक्ति के सबमर्सिबल से पानी खोल दिए जाने से हुआ है। ईओ के अनुसार इस बारे में संबंधित को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed