फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Posters went viral calling corporation officials corrupt

Shahjahanpur News: निगम अधिकारियों को भ्रष्ट बताकर वायरल किए पोस्टर

Tue, 24 Oct 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Posters went viral calling corporation officials corrupt
शाहजहांपुर। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन और पीएफ देने के लिए राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार संगठन नगर निगम के अधिकारियों का लगातार विरोध कर रहा है। सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों को भ्रष्ट बताते हुए पोस्टर वायरल किए गए।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ठेके पर रखने वाली कंपनी द्वारा कई महीने का वेतन और पीएफ नहीं देने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन 29 सितंबर से शुरू हुआ था। एक से चार अक्तूबर तक खिरनीबाग खेल मैदान पर कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

10 दिन में समस्या के निस्तारण पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद कुछ कर्मचारियों का तो वेतन आ गया, लेकिन कुछ का अब तक नहीं आ सका है। राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख संगम कुमार वाल्मीकि ने कर्मचारियों का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम कुमार ने बताया कि आश्वासन के बाद भी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसके लिए आवाज उठाई है। अब उनका ही उत्पीड़न शुरू हो गया। घर पर पुलिस भेजी जा रही है।

----
पोस्टर वायरल करना किसी शरारती तत्व की हरकत है। इसका कर्मचारी संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही संबंधित युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed