{"_id":"75d683d10b2bb0f3398110adef7cf16f","slug":"positive-role-in-the-development-of-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में योजनाओं की सकारात्मक भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में योजनाओं की सकारात्मक भूमिका
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को गांधी भवन सभागार में लाभार्थियों की गोष्ठी हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने विकास कार्यों में सरकारी योजनाओं की सकारात्मक भूमिका के बारे में बताया। साथ ही लाभार्थियों से सीधा संवाद करके उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि सरकारी विभागों और जन सामान्य के बीच की दूरी समाप्त करने के लिए सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतमंद तक पहुंचे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लोहिया समग्र ग्राम योजना में चयनित 113 ग्राम पंचायतों में 34 विभागों की ओर से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि लोहिया ग्रामों में विकास कार्यों के साथ श्रमिक कल्याण, ग्रामीण आवास, राज्य पोषण मिशन, कौशल विकास मिशन, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु, सड़क, पुल, सीसी रोड, समाजवादी पेंशन, शादी अनुदान योजना, आम आदमी बीमा योजना, पारदर्शी किसान योजना, सौर ऊर्जा पंप योजना, कन्या विद्याधन, छात्रवृत्ति योजना, कृषक दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य विभाग आदि की योजनाओं पर एक साथ काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने ग्रामीण विकास के लिए शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का विवरण देते हुए कहा कि इन सारी योजनाओं के लाभ से किसी भी पात्र को वंचित नहीं रखा जाएगा। एएसपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस के आधुनिकीकरण, महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 1090, अपराधियों के मोबाइल नंबर ट्रेस करने को सर्विलांस सेल में वाहनों की उपलब्धता और जिले की कानून व्यवस्था के बारे में बताया।