{"_id":"650ed3fa5c91fb20f801071d","slug":"posed-as-a-thief-to-collect-bike-installment-arrested-along-with-his-partner-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-5226-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक की किस्त जमा करने के लिए बन गया चोर, साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक की किस्त जमा करने के लिए बन गया चोर, साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
19 सितंबर को कोला गांव के पास से चोरी किया था मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। बाइक की किस्त जमा करने के लिए चोरी की योजना बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
सीओ जलालाबाद अजय कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब 01:20 बजे ग्राम याकूबपुर तिराहे के पास जलालाबाद पुलिस ने रिंकेश निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी और शैलेंद्र निवासी ग्राम कुम्हरुआ थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद हुई।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोबाइल उन्होंने 19 सितंबर को ग्राम कोला के पास से चोरी किया था। रिंकेश ने बताया कि उसे बाइक का शौक है। उसने अपनी सोने की अंगूठी बेचकर 1, 45000 रुपये में बाइक फाइनेंस कराई थी। 25000 रुपये जमा किए थे और मासिक किस्त 4300 रुपये थी।
विज्ञापन
वह गंगा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। नौकरी छूट जाने के बाद वह किस्त जमा करने के लिए परेशान था। इसीलिए उसने ग्राम कोला के पास से मोबाइल चोरी किया था। शुक्रवार रात वे लोग चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। शैलेंद्र और रिंकेश के खिलाफ पहले से दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।