फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pooja's viscera safe, Avneesh dies due to hanging

पूजा का विसरा सुरक्षित, अवनीश की लटकने से हुई मौत

Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pooja's viscera safe, Avneesh dies due to hanging
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव रोशननगर में शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाली पूजा और फंदे पर लटके मिले अवनीश के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अवनीश के भाई मुकेश ने हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो गई। पूजा का विसरा सुरक्षित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अवनीश की फंदे से लटकने पर मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव भेदपुर निवासी अवनीश (22) अपने जीजा सुुनील के घर पर रहता था। उसके जीजा की चचेरी बहन पूजा 20 का मकान भी कुछ दूरी पर है। शनिवार सुबह आठ बजे पूजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पूजा की इलाज के दौरान करीब ढाई बजे मौत हो गई थी। दूसरी तरफ उसके बहनोई सुनील ने आरोप लगाया था कि गांव के दो लोग घर में घुस आए और मारपीट कर अवनीश को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि परिजन ने उसे अवनीश से बात करते हुए देख लिया था। इस बात से नाराज होकर उसकी पिटाई लगा थी। इस बीच दोनों के परिवारों में विवाद भी हुआ था। सीओ सिटी सरवणन टी. के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की थी। वहीं मृतक के भाई मुकेश ने भी भाई अवनीश की मारपीट कर फंदे से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया था। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर इंस्पेक्टर के मुताबिक, जहर खाने के कारण पूजा का विसरा प्रिजर्व किया गया। जबकि अवनीश की मौत लटकने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेदपुर में अवनीश और रोशननगर में पूजा का हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिया गया। अवनीश के शव को लेकर परिजन भेदपुर चले गए। वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया, जबकि पूजा की अंतिम संस्कार रोशननगर में हुआ है।

मृतक के भाई ने चौकी पर दी तहरीर
अवनीश के भाई मुकेश ने हत्या करने का आरोप लगाया था। मुकेश ने बताया कि उसके भाई को पीटने के बाद फंदे पर लटका दिया है। बचाने आई उसकी बहन को धक्का दे दिया। इस मामले में शाहबाजनगर चौकी पर सूचना दी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed