फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   poltical

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दस लोगों ने ठोंका दावा

Thu, 21 Nov 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
poltical
शाहजहांपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर काफी गहमा-गहमी रही। चुनाव अधिकारी के समक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विधिवत आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए 10, महानगर अध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने दावा ठोका। इसी के साथ छह लोगों ने प्रदेश परिषद के लिए भी आवेदन किया।
विज्ञापन

हथौड़ा चौराहा-रेती मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह से गहमा-गहमी थी। चूंकि बुधवार को पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने की दिन तय किया था, इसलिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र समेत उनके भाई पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र, डॉ. सुधीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, हरि प्रकाश वर्मा, रजनीश दीक्षित, पवन सिंह, राम लड़ैते कुशवाहा, सतीश गुप्ता, देवेश गुप्ता ने चुनाव अधिकारी पार्टी के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह और मल्लावां के विधायक आशीष सिंह के पास आवेदन जमा किए।
विज्ञापन

वहीं, महानगर अध्यक्ष पद के लिए अरुण गुप्ता, अंशुल चौहान, अनिल वाजपेयी, मुकेश राठौर, वेद प्रकाश मौर्य, दिवाकर मिश्रा, आनंद गुप्ता, अविनाश आर्या, प्रशांत सक्सेना, श्याम बाबू दीक्षित, डॉ. विजय जौहरी आदि ने प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय के समक्ष आवेदन जमा कर अपना दावा ठोंका। इस मौके पर प्रदेश परिषद के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए। प्रदेश परिषद के लिए आवेदन करने वालों में देवेश पांडेय, राज कुमार रावत, उमेश सिंह, दोदराम कुशवाहा, विनय मिश्र, कमल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दोनों महत्वपूर्ण पदों पर मोहर हाईकमान के निर्देश पर ही लगनी है, लेकिन आवेदन के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने कयास लगाने शुरू कर दिए। एक-दो आवेदक तो अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री चिन्ह बनाकर सेल्फी लेने में भी जुट गए और खुशी में झूमते रहे। इस अवसर पर संजीव बंसल, कमांडो अनिल सिंह चौहान, मंगलम गुप्ता, संजीव मिश्रा, संतोष शुक्ला, जितेंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, अनूप गुप्ता, आशीष गुप्ता सोनू, राजशेखर वर्मा, अनुपम शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed