{"_id":"6171c56d18aa131d3719c143","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4636937191","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीडन के मामले शीघ्र निस्तारित करें : आयोग सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीडन के मामले शीघ्र निस्तारित करें : आयोग सदस्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विकास भवन में महिला की समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में घरेलू हिंसा और दहेज को लेकर प्रताड़ित महिलाओं से बात की। आयोग की सदस्य ने महिला थाना और पुलिस के परिवार कल्याण प्रकोष्ठ में प्राप्त मामलों के निस्तारण की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की सुनवाई जल्द करके पीड़ितों को यथाशीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व, उन्होंने विकास भवन परिसर में मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टालों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओें से जोड़कर लाभान्वित कराएं।
महिला जन सुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने 11 प्रकरणों पर सुनवाई की और उन्हें कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अग्रसारित किया। इसी प्रकार पांच प्रकरण पुलिस विभाग को अग्रसारित किए। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग कराई और तीन अन्य प्रकरण निस्तारण को जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा को अग्रसारित किए। उन्होंने पीड़िताओं से कहा कि जहां तक संभव हो, दंपती अपने घरेलू विवाद प्यार से घर में ही सुलझा लें ताकि परिवार बिखरने से बच जाए। इसके बावजूद यदि किसी महिला का शोषण होता है तो उनके व्हाट्सएप नंबर 9519502233 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रारंभ में आयोग की सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये संचालित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया और जिला प्रोवेशन अधिकारी को सेंटर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा काउन्सलिंग व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार 05 दिवसीय आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगुल किशोर सांगड़ी आदि अधिकारी मौजूद रहे।