फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

भाजपा शासन में संविधान को खतरा : रामगोविंद चौधरी

Fri, 30 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
political
विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी को स्मृति चिह्न देते पूर्व मंत्री स्व- राममूर्त? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और प्रस्तावक महिला के साथ भाजपाइयों ने अभद्रता की है, उसका जवाब 2022 में प्रदेश की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर देगी। वह बृहस्पतिवार को पूर्व राज्यमंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की 71वीं जयंती पर इंदिरा नगर कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों को संबोधित करते हुए रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में संविधान को खतरा पैदा हुआ है। सपाइयों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। निर्दोषों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं। भाजपा ने खुद कोई विकास कार्य नहीं किया और केवल सपा शासन में हुए विकास कार्यों को अपना बताकर श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। किसान-नौजवान के साथ ही सभी वर्ग भाजपा के शासन में परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को याद करते हुए कहा कि संघर्ष के साथी राममूर्ति वर्मा का असमय बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने हमेशा कमजोर, गरीब, शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक और राममूर्ति सिंह वर्मा के पुत्र राजेश वर्मा ने कहा कि पिता के निधन के बाद जनसेवा की जो जिम्मेदारी उन पर आ गई है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुत्रवधू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जलालाबाद विधायक शरदवीर सिंह, एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक राजेश यादव, संजय मिश्रा, हेमराज वर्मा, रणंजय सिंह यादव, गायत्री वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, कपिल सिंह, प्रदीप पांडेय, नीरज मिश्रा, फकीरे लाल भोजवाल, अनवर अली, स्तुति गुप्ता, पिंटू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नवनीत यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed