फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

पंचायत चुनाव: पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी आज, खड़े कराए अधिग्रहीत वाहन

Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी जिला मुख्यालय और ब्लॉॅक कार्यालयों से बुधवार सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। उन्हें सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों तक भेजने के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहन मंगलवार दोपहर से ओसीएफ के रामलीला मैदान और ब्लाक कार्यालयों के आसपास खड़े कराए जाने लगे। बता दें कि विभिन्न पदों के लिए लगभग 16000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें ग्राम प्रधान पद के 9606, बीडीसी के 5441 और जिला पंचायत सदस्य पद के 900 प्रत्याशी शामिल हैं। इन सभी प्रत्याशियों का प्रचार और जनसंपर्क अभियान मंगलवार शाम पांच बजे थम गया।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत के 37 वार्डों समेत 1069 ग्राम पंचायतों में प्रधान, वहां के 12951 वार्डों में सदस्य और क्षेत्र पंचायत के 1169 वार्डों बीडीसी के पदों के लिए मतदान कराने को 1452 मतदान केंद्र और 3051 बूथ बनाए गए हैं। बूथों की संख्या के समतुल्य पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

बनाई गई हैं। चार सदस्यीय पोलिंग पार्टियों मेें पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के तौर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यही नहीं, प्रत्येक बूथ पर उनकी संवेदनशीलता को देखते पुलिस बल भी पोलिंग पार्टियों के साथ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए विकास खंड वार रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी गठित की गई हैं, जिनमें शामिल कर्मचारियों को सीधे ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचना है और वहां से उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार संबंधित मतदान केंद्रों के बूथों पर भेजा जाना है। पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री के साथ बूथों तक भेजने के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों को फिलहाल ओसीएफ ग्राउंड पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। शाम से इन वाहनों की ब्लॉक कार्यालयों पर रवानगी शुरू हो गई क्योंकि वहीं से पोलिंग पार्टियां ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केेंद्रों को भेजी जाएंगी। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि वाहन पर्याप्त संख्या में अधिग्रहीत कर उनकी फिटनेस जांची जा चुकी हैं, इसलिए मतदान ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों को बूथों तक ले जाने और वहां से सील मतपेटिकाओं सहित मतगणना केंद्रों तक लाने में कोई अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed