फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

पूर्व एमएलसी जयेश समेत सात नेता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित

Mon, 26 Apr 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद समेत सात नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश ने बताया कि पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह नवादा, जिला कार्य समिति सदस्य मुन्ना सिंह नवादा, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अल्हागंज रामकुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष अल्हागंज चंदन वर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य कलान हरनारायण गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुवायां राकेश यादव को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने के कारण सात लोगों को पार्टी से बाहर किया गया है। पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। आगे जिनके नाम प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, पूर्व एमएलसी जयेश से इस बारे में बातचीत करनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जबकि पूर्व ब्लाक प्रमुख पुवायां राकेश यादव का कहना है कि मैं दस वर्ष जिला पंचायत का सदस्य रह चुका हूं। इस बार भाजपा से आवेदन किया था, लेकिन पार्टी ने समर्थन नहीं दिया। क्षेत्र की जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed