फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

सहकारी भूमि विकास बैंकों में शाखा प्रतिनिधि को हुए नामांकन

Thu, 27 Aug 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। उप्र सहकारी भूमि/ग्राम्य विकास बैंकों मेेें शाखा प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ हो गई। निर्वाचन के पहले चरण मेें आज हुए नामांकन में भाजपा प्रत्याशियों और उनके समर्थक नेताओं का आत्मविश्वास देखने लायक रहा। अधिकांश बैंक शाखाओं में केवल भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया और ऐसे सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जहां एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, उनके नामांकन पत्रों की 28 अगस्त तक जांच होगी और एक सितंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील की बैंक शाखा में रौसर कोठी निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित ने नामांकन कराया। वह सांसद अरुण सागर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, पैक्स फेड के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, ददरौल क्षेत्र के विधायक पुत्र अरविंद सिंह आदि के साथ बैंक शाखा पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी/नायब तहसीलदार आशीष सिंह को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस शाखा पर नामांकन को निर्धारित समय शाम चार बजे तक अन्य किसी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

तिलहर में हेतराम गंगवार दावेदार
तिलहर। उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि/ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के निर्वाचन के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी/ नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में बैंक परिसर में शुरू हुई। दोपहर 12:30 बजे भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा और तमाम भाजपा नेताओं के साथ गांव लखोहा निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक हेतराम गंगवार बैंक शाखा परिसर पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रस्तावक में सूबेदार और अनुमोदक प्रभुदयाल रहे। इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक संतोष तिवारी भी मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी ने एक मात्र नामांकन होने पर हेतराम गंगवार का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में जितेंद्र का निर्वाचन तय
जलालाबाद। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में केवल एक ही उम्मीदवार ने अपना नामांकन कराया। तहसीलदार/ निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के समय शाम चार बजे तक एक ही नामांकन कराया गया जो भाजपा प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराया। जितेंद्र प्रताप भाजपा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष है। एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री रमाकांत मिश्र, अनिल गुप्ता, रजनीश पांडे समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
जैतीपुर में चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
जैतीपुर। भूमि/ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए होने वाले चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सौरभ पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह भाजपा समर्थित, विजयलक्ष्मी पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह यादव पुत्र वीरपाल सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनके बीच मतदान एक सितंबर को होगा।

कलान में अध्यक्ष पद पर विनोद का दावा
कलान। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला मंत्री विनोद गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। इकलौता नामांकन होने के कारण उनका अध्यक्ष बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed