फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
political
तिलहर। गांव वंधीचक के समीप नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट प्लांट के निर्माण पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को आंदोलनकारियों ने भैंस के आगे बीन बजा कर अपना विरोध प्रकट कयिा। यहां बता दें कि नगर पालिका द्वारा गांव बंधीचक के समीप नगर पालिका क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण करने जा रही है। प्लांट लगाए जाने का ग्रामीणों द्वारा 30 जून से विरोध प्रदर्शन जारी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य और भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने कहा है कि प्रशासन गांधीवादी आंदोलन को महत्व नहीं दे रहा है। भैंस के आगे बीन बजाने जैसा मुहावरा चरितार्थ हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की मांग न मानी गई। तब वह 10 अगस्त को वह जिला पंचायत सदस्य पद से त्यागपत्र देकर आमरण अनशन शुरू कर देंगे। शनिवार को क्रमिक अनशन पर सुपट्टर सिंह, झब्बू सिंह, प्रकाश सिंह, हरीश यादव, छविराम सिंह हाथों में नारे लिखे पोस्टर लिए हुए बैठे रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका कह रही है कि वह शासनादेश के अनुरूप गांव की आबादी से 200 मीटर दूर डंपिंग ग्राउंड का निर्माण करेगी। इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। यदि फिर भी लोग नहीं चाहते हैं तब कोई दूसरी जमीन नगर पालिका को समीप में दिलवाकर स्थानांतरित करा दें। जिस पर प्लांट का निर्माण किया जा सके। - वेद सिंह चौहान, एसडीएम तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed