फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

सत्ता की शक्ति का नाजायज इस्तेमाल कर रही प्रदेश की योगी सरकार: जितिन प्रसाद

Thu, 04 Jun 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
political
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद प्रवासी मजदूरों की उपेक्षा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के मुद्दों को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रसाद भवन स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में योगी सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में आजादी के बाद से इतने बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन नहीं हुआ, जैसा प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के दौरान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी भूल छिपाने के लिए प्रवासी मजदूरों की सहायता को आगे आए प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य तमाम पदाधिकारियों को गिरफ्तार कराया, लेकिन कांग्रेस को न्यायपालिका पर भरोसा है।
विज्ञापन

योगी सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक हजार बसों की व्यवस्था कराई। यह बसें यूपी के बार्डर पर पहुंच गईं, लेकिन सरकार ने उन्हें चलाने की अनुमति देने के बजाय प्रदेश अध्यक्ष समेत 90 नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें सिर्फ इस अपराध में जेल भिजवा दिया कि पूरी पार्टी और कार्यकर्ता पलायन को मजबूर हुए मजदूरों की सहायता को आगे आए। यह सरकार की बहुत बड़ी चूक थी कि लॉकडाउन में तमाम फैक्ट्रियां बंद होने पर भी सरकार ने उनमें काम करने वाले मजदूरों के भविष्य के बारे में एक बार भी नहीं सोंचा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रसाद ने कहा कि सिर्फ राजनीति के लिए पार्टी के लोग मजदूरों की मदद के लिए आगे नहीं आए बल्कि इसमें मानवीय कर्तव्य और सेवाभाव का बोध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार पार्टी, इसलिए लॉकडाउन में हम जनता को खतरे में नहीं डाल सकते, लेकिन इसी का फायदा उठाकर योगी सरकार ने उत्पीड़न और षड़यंत्र के तहत प्रदेश अध्यक्ष को जेल भिजवा दिया। सेशन कोर्ट से भले ही उनकी जमानत खारिज हो गई हो, लेकिन न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने मेरठ, आगरा आदि की घटनाओं का उल्लेख कर कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता की सेवा करने वाले जेल भेजे जा रहे हैं। इस बारे में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उन्हें सूबे के जंगलराज से अवगत कराने के साथ प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और फर्जी एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित एवं कौशल मिश्रा, महानगर अध्यक्ष तसनीम अली खां, शाहिद अनवर कुरैशी, विनीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed