{"_id":"62acdc1943e19806c0100701","slug":"policemen-beat-guards-for-stopping-them-from-loading-solar-plates-shahjahanpur-news-bly4886248111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर प्लांट पर आधी रात में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाद ली दस सौर प्लेट...रोकने पर गार्डों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर प्लांट पर आधी रात में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाद ली दस सौर प्लेट...रोकने पर गार्डों को पीटा
विज्ञापन
टाटा के सोलर प्लांट पर प्रदर्शन करते सुरक्षा गार्ड
- फोटो : KHUTAR
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव बिजौरा बिजौरिया में टाटा सोलर पावर प्लांट पर खुटार थाने का वाहन चालक कुछ पुलिसकर्मियों के साथ सोलर प्लेट लेने पहुंच गया। वाहन में दस सोलर प्लेट लादकर चलने को थे, तभी सुरक्षा गार्डों ने वाहन रोक लिया। इस पर पुलिस वालों ने गार्डों के साथ मारीपीट की। घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
खुटार-बंडा मार्ग पर गांव बिजौरिया बिजौरिया में टाटा का सोलर पावर प्लांट लगा है। यहां से बंडा के बिजली उप केंद्र को बिजली सप्लाई होती है। प्लांट की रखवाली के लिए एक सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार आधी रात को थाने का वाहन चालक सुशील शर्मा तीन अन्य साथियों को लेकर टाटा मैजिक वाहन से सोलर प्लांट पर पहुंचा और दस सोलर प्लेट उठाकर वाहन में रख लीं।
मौके पर पहुंचे गार्डों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और पूछताछ करने लगे। गार्डों ने कई वीडियो भी बनाए। चालक ने थाना प्रभारी को सूचना दी तो वह भी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी के सामने सुरक्षा गार्डों को पीटा गया और सोलर प्लेट फेंक कर वाहन ले जाया गया। प्लांट के सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई नहीं होने तक काम करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
पावर प्लांट के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
कंपनी के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। प्लांट का गेट बंद कर रखा गया है और मीडिया सहित अन्य लोगों के अंदर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। इससे सुरक्षा गार्डों में रोष पनप रहा है। पावर प्लांट के अधिकारियों का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया।
एक्सीडेंट में थाने में दाखिल वाहन का इस्तेमाल
पुलिस बृहस्पतिवार की आधी रात को जिस वाहन को प्लांट पर ले गई थी, वह दुर्घटना के एक मामले में थाने में खड़ा किया गया था। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वाहन का थाने के अभिलेखों में दाखिला है। वाहन मालिक को बिना सूचना दिए अभिरक्षा में खड़े वाहन को पावर प्लांट पर कैसे ले जाया गया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने सहयोग के रूप में थाने पर सोलर प्लेट लगाने की बात कही थी।
थाने के वाहन के चालक को मौके पर भेजा था। कंपनी के अधिकारियों से बात नहीं हो सकी, इसीलिए प्लेट वहीं रखवा दी हैं। शुक्रवार को मामले को शांत करने के लिए थाना प्रभारी ने एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों को सुबह ही वहां भेज दिया था। इस दौरान दरोगा और कंपनी के गार्डों के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। इसके बाद दरोगा मौके से खिसक लिए।
प्रकरण संज्ञान में आया है। कंपनी के अधिकारियों से वार्ता के बाद सोलर प्लेट लेने भेजा गया था। विवाद होने के बारे में और थाने में दाखिल वाहन ले जाने के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। -बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां

खुटार के बिजौरा बिजौरिया में सोलर प्लांट पर दरोगा से होती गार्डों की नोकझोक- फोटो : KHUTAR