{"_id":"60ef2d508ebc3eacd95578c6","slug":"policeman-facility-shahjahanpur-news-bly4531416179","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बेड की आदर्श बैरक में तनाव से दूर रहेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बेड की आदर्श बैरक में तनाव से दूर रहेंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिसकर्मियों को तनाव से दूर रखने और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए एसपी एस आनंद के निर्देश पर पुलिस लाइन में विश्राम कक्ष, आदर्श महिला बैरक, पुलिस सब्सिडी कैंटीन को आधुनिक बनाया गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने पुलिस लाइन में पहुंचकर 50 बेड की आदर्श बैरक का शुभारंभ किया। इसके बाद थाना सेहरामऊ दक्षिणी का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए।
एडीजी ने बताया कि बैरक में हर पुलिसकर्मी के लिए डबल स्टोरेज बेड, अलमारी, सेफ, नए गद्दे, सामान रखने की लिए बक्से वाले बेड, टीवी आदि की सुविधा उपलब्ध है। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से पहले शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ रहें, यही उद्देश्य है। आलाधिकारियों को पुलिसकर्मियों की हर समस्या का त्वरित निवारण करने लिए समय-समय पर बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
एडीजी ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, जीडी, कार्य वितरण आदि रजिस्टरों व अभिलेखों की एंट्री और रखरखाव को देखा। थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अफसरों ने शुरू की तैयारी
शाहजहांपुर। 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में बैठक के दौरान एडीजी अविनाश चंद्र ने कांवड़ यात्रा के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि पिछली बार कांवड़ यात्रा के दौरान जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी थी, उनसे वर्तमान के अधिकारी बातचीत करेें। कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली दिक्कतों से निपटने की तैयारी बेहतर ढंग से की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का खासतौर पर ख्याल रखकर उसका पालन करना और कराया जाए। यहां की पुलिस की कार्यशैली से एडीजी काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह एसपी समेत अन्य अधिकारियों से जूम और वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत करते रहते हैं।