{"_id":"69a343eda0b4c73d8808ed9d","slug":"police-will-keep-a-close-watch-on-every-nook-and-corner-with-additional-forces-deployed-at-sensitive-locations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166867-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स
विज्ञापन
गलियों में कर दी गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। खुराफातियों को पाबंद कर दिया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। बाहर से आ रही फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। होलिका दहन के समय भी पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।
होली के चंद दिन ही शेष रह गए हैं। शाहजहांपुर की होली पर प्रदेश सरकार की नजर रहती है। छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस में करीब 500 कैमरों से हुड़दंगियों की निगरानी की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरे भी मंगवाए गए हैं। पूरा जुलूस पुलिस सुरक्षा के घेरे में रहेगा। साथ ही दोनों जुलूसों के लिए पुलिस रिजर्व भी रहेगी।
एलआईयू और क्राइम ब्रांच की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी, दो एडिशनल एसपी, 10 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 220 उप-निरीक्षक, 1020 सिपाही बाहर से प्राप्त हुए हैं। बाकी जनपद की फोर्स रहेगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
--
अफवाह या भ्रामक सूचना पर नहीं दें ध्यान : डीएम
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मोहल्ला किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि होली सभी को मिल-जुलकर हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दिया जाए और न ही ऐसी सूचनाओं को आगे बढ़ाया जाए। डीएम ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के संबंध में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट न करें।
एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि होली के मद्दनेजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
--
सात फुट ऊंची रहेगी बल्ली
होली के जुलूस के रूट पर चिह्नित गलियों की बैरीकेडिंग शुरू कर दी गई है। बल्ली की ऊंचाई करीब सात फुट रखी गई है। कई स्थानों पर जाली भी लगाई जाने की बात कही गई है।

गलियों में कर दी गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : 1