{"_id":"67dd2e635e381a955d040795","slug":"police-vehicle-carrying-prisoners-collided-with-pickup-on-the-highway-in-shahjahanpur-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बंदियों को लेकर जा रहा पुलिस वाहन हाईवे पर पिकअप से टकराया, सिपाही समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बंदियों को लेकर जा रहा पुलिस वाहन हाईवे पर पिकअप से टकराया, सिपाही समेत दो घायल
Fri, 21 Mar 2025 02:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:50 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर हादसा हो गया। बंदियों को लेकर हरदोई जा रहा पुलिस वाहन पीछे से पिकअप से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद से पेशी के लिए दो बंदियों को लेकर हरदोई जा रहा पुलिस वाहन लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से पिकअप से टकरा गया। हादसे में पुलिस वाहन चला रहा सिपाही घायल हो गया। उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मी बंदियों को लेकर दूसरे वाहन से हरदोई चले गए।
विज्ञापन
चालक राजेंद्र सिंह चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दो बंदियों को पेशी के लिए मुरादाबाद से लेकर हरदोई जा रहे थे। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रही पिकअप ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई
विज्ञापन
सिपाही के सिर में आई चोट
पुलिस वाहन पिकअप से टकरा गया। हादसे में पुलिस वाहन चला रहे सिपाही राजेंद्र सिंह घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। पिकअप चालक इरफान अहमद निवासी यशोदा नगर, थाना क्षेत्र नौबस्ता, कानपुर को भी चोटें आईं हैं। सिपाही को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घायल इरफान का तिलहर सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक निजी कार से पुलिसकर्मियों और बंदियों को पेशी के लिए हरदोई रवाना कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन