{"_id":"6691b5120835305d30066e64","slug":"police-took-the-wedding-procession-to-the-brides-house-by-boat-and-tractor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-122656-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने नाव और ट्रैक्टर से वधू के घर पहुंचाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने नाव और ट्रैक्टर से वधू के घर पहुंचाई बरात
Sat, 13 Jul 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार और पुलिस की मदद से गांव कसारी पहुंचा दूल्हा। स्रोत : पुलिस
जलालाबाद। बाढ़ग्रस्त गांव कसारी में बृहस्पतिवार रात अधिकारियों ने वर और वधू पक्ष का सहयोग कर शादी संपन्न कराई। लोगों ने प्रशासन की मदद की सराहना की है।
रामगंगा और बहगुल के बढ़े जलस्तर के कारण गांव कसारी जाने वाला संपर्क मार्ग दो दिन पहले कट गया था। लगभग दस मीटर की चौड़ाई में कमर से ऊपर पानी बह रहा है। रात में पानी बढ़ जाने से स्थिति और भी खराब हो गई। गांव कसारी के रामलड़ैते ने अपनी पुत्री नन्हीं देवी की शादी मदनापुर के गांव गौंटिया में तय की थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी।
रास्ता पूरी तरह बंद हो जाने से बरातियों के गांव पहुंचने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रामलड़ैते परेशान थे। जानकारी होने पर तहसीलदार पैगाम हैदर, थाना प्रभारी हरिपाल बालियान पुलिस और राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और नन्हीं देवी के हाथ पीले होने में कोई बाधा आड़े न आए, इसका इंतजाम कराया।
विज्ञापन
कोला रोड से कटे संपर्क मार्ग तक बरातियों को ट्रैक्टर से और बाद में नाव से गांव पहुंचाया गया। अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए ट्रैक्टर और नाव पूरी रात मौजूद रखी गई। शादी के बाद शुक्रवार सुबह बरातियों और दूल्हा-दुल्हन को फिर से नाव और ट्रैक्टर से विदा किया गया।