{"_id":"68c716bbf7547db4d70a8419","slug":"police-took-the-accused-named-in-sonis-murder-into-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152709-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोनी की हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोनी की हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
बंडा। बाबा चरनदास काॅलोनी निवासी अनिल की पत्नी सोनी देवी उर्फ सुनीता की हत्या के छह दिन बाद रविवार को पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गत आठ सितंबर को सोनी की उसकी जेठानी नन्ही देवी से बच्चों के विवाद में कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर नन्ही देवी ने पति मुकेश व अपने भाई रवि के साथ मिलकर सोनी को पहले लाठी-डंडों से पीटा और बाद में चाकू से वार कर दिया था। सोनी को सीएचसी पर लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
सोनी के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी नन्ही देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। शेष दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को धर दबोचा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद