फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police teams raid 10 locations in search of bloody manjha

Shahjahanpur News: खूनी मांझे की तलाश में पुलिस टीमों का 10 स्थानों पर छापा

Sun, 26 Oct 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police teams raid 10 locations in search of bloody manjha
कांट के गांव नगलााजाजू में रवि शर्मा के परिवार से मिलता कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: पार्ट
शाहजहांपुर। भाई दूज पर रोजा में चीनी मांझे से ससुराल जा रहे कांट के नगला जाजू निवासी रवि शर्मा की मौत के बाद पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को खूनी मांझे की तलाश में पुलिस की टीमों ने दस स्थानों पर छापा मारा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस की कार्रवाई के डर से चीनी मांझे की बिक्री करने वाले छिप गए।
विज्ञापन

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के पास अक्सर लोग पतंग उड़ाते हुए नजर आते थे, भाई दूज पर हुई घटना के बाद से वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा ही जनवरी माह में सिपाही की मौत के बाद देखने को मिला था। फिर कुछ दिन बाद हालात सामान्य होने पर लोगों ने काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इस बीच कोतवाली पुलिस टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में चीनी मांझा पकड़ा था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि टीमें काम कर रही हैं। शनिवार को टीमों ने छापा मारा है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीड़ित परिवार से मिला 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर 16 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल नगला जाजू गांव पहुंचा। रवि के शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिवार की आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि प्रतिबंधित चीनी मांझा खुलेआम बाजार में बिक रहा है। जबकि अभी कुछ माह पूर्व ही शाहजहांपुर में एक पुलिसकर्मी की चीनी मांझे से मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि पुलिस की साठगांठ से यह धंधा चल रहा है। जिला प्रशासन से मांग है कि चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाई जाए ताकि ऐसा हादसा न हो। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, सीतापुर से जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, सीतापुर जिलाध्यक्ष ममता वर्मा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, कुमुद गंगवार, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तकवीम हसन खान, पूर्व चेयरमैन रईस मियां, डॉ. आरपी वर्मा आदि मौजूद रहे।

-----------
25 लाख की आर्थिक सहायता की मांग की
डॉ. यशवंत मैथिल, संत कुमार विश्वकर्मा एवं मनोज कश्यप ने पीड़ित परिवार के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक पुलिसकर्मी की चीनी मांझे से मौत हो चुकी है। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खुलेआम मांझा बिक रहा है। इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed