फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police strict for lockdown

शहर में कई जगह चला चेकिंग अभियान, ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी का भी किया चालान

Tue, 21 Apr 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
police strict for lockdown
शाहजहांपुर। लॉकडाउन में छूट मिलने पर मंगलवार को शहर का माहौल सामान्य दिनों की तरह लगने लगा। लोग बिना किसी डर के घरों से बाहर निकल पड़े। सड़कों पर भीड़ देख पुलिस ने सख्ती की तो लोग घरों को लौटे। मंगलवार को अमर उजाला ने शहर का जायजा लिया, जहां लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कहीं नरमी तो कई जगह सख्ती से लोगों से पेश आई। कई लोगों को रोककर पूछताछ की तो बेवजह घूमने पर चालान किया। बता दें कि 20 अप्रैल से जरूरी कामों में छूट साथ सरकारी दफ्तरों को ही खोलने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने व्यापार मंडल से जारी पास दिखाया
पूर्वान्ह करीब 11 बजे शहर के खिरनीबाग चौराहे पर चेकिंग चल रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर वाहनों को रोककर चालकों से पूछताछ की। सही वजह न बता पाने वालों का चालान किया गया। इस बीच एक नाबालिग अपनी मां को स्कूटी पर बैठाकर जा रही थी, जिसको रोककर पहले हिदायत दी गई, फिर चालान कर दिया गया। एक ई-रिक्शा चालक ने व्यापार मंडल की ओर जारी पास दिखाया, ट्रैफिक पुलिस ने नकारा तो चालक ने पास फाड़कर फेंक दिया। पुलिस ने उसे हिदायत देकर जाने दिया।
विज्ञापन

बिना मास्क के बच्चे को घूमाने पर लगाई फटकार
पूर्वान्ह 11:15 बजे मालखाना मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करते समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक बाइक सवार को रोका। जोकि बाइक पर आगे अपने बच्चे को बैठा रखा था, लेकिन उसके मुंह पर मास्क था न ही कपड़ा बंधा था। इस पर बाइक चालक को फटकार लगाने के साथ बच्चे के मुंह पर मास्क लगाया। यहीं पर एक रिक्शा चालक को रोका गया, जोकि तीन महिलाओं को बैठाकर जा रहा। महिलाओं के जिला अस्पताल से दवाई लेकर लौटने की बात कहने पर उन लोगों जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगंज में ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी का चालान
पूर्वान्ह 11:30 बजे बहादुरगंज चौकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने छोटे-बड़े सभी वाहनों को बराबर से चेक किया। इस बीच एक ब्लॉक प्रमुख की चार पहिया गाड़ी चौराहे पर पहुंची, जिसको पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। उसमें दो युवक बिना मास्क और सीट बेल्ट के बैठे थे। जिस पर वाहन का तुरंत ही चालान कर दिया गया, चालक द्वारा मोबाइल पर वाहन मालिक से बात कराई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच दो युवतियां और दो बच्चे बैंक जाते दिखाई दिए, जिन्हें वापस भेज दिया गया।
अंटा चौराहा पर बैरिकेडिंग कर वाहन चालकों को रोका गया
पूर्वान्ह 11:45 बजे अंटा चौराहे पर तैनात होमगार्ड बैरिकेडिंग लगाता दिखा। इससे वाहन चालकों को बेवजह घरों से निकलने से रोका जा सके। हालांकि इस दौरान चौराहा पर चेकिंग अभियान नहीं चल रहा था। जरूरी काम से निकले वाहन चालकों को कारण बताने पर बैरिकेडिंग हटाकर निकाल दिया गया। अंटा चौराहे से अंजान चौकी और विसरात रोड जाने वाले मार्ग पर भी बैरिकेडिंग रही। लेकिन अंटा-विसरात रोड से आवागमन जारी रहा। होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करते दिखाई दिए।

बहादुरगंज बाजार में भीड़भाड़ रही कम, खुली किताबों की दुकान
शहर के बहादुरगंज बाजार में मंगलवार को भीड़भाड़ कम रही। इसके साथ ही किताबों की दुकानें भी खुलीं जहां अभिभावक खरीदारी करते नजर आए, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed