फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police station watchman riding e-rickshaw dies after being hit by tractor; leg severed.

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार थाने के चौकीदार की मौत, पैर हुआ अलग

Sun, 05 Jul 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police station watchman riding e-rickshaw dies after being hit by tractor; leg severed.
तिलहर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
तिलहर। मदनापुर और तिलहर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे में राजनपुर गांव निवासी थाने के चौकीदार 55 वर्षीय करन की मौत हो गई। उनका सीधा पैर भी कटकर अलग हो गया। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

करन रविवार को मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चाहरपुर में धान की पौध लगाने के लिए गए थे। शाम को काम खत्म होने पर घर आने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गए। ई-रिक्शा पर तिलहर के भक्सी तिराहा निवासी फूलनदेवी व फूलमती समेत छह अन्य लोग भी बैठे थे। रात करीब सवा आठ बजे राजनपुर गांव के पास सामने से आए ट्रैक्टर से ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर लग गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से ई-रिक्शा सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से भाग गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में करन की मौके पर मौत हो गई। उनका एक पैर भी अलग हो गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में पैर फंसने से अलग हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में फूलनदेवी, फूलमती व ई-रिक्शा चालक कुलदीप को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सड़क किनारे कर रास्ता खुलवाया। करन की मौत से पत्नी गोला बिलख पड़ीं। उनके परिवार में छह बेटे व एक बेटी है। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तिलहर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

तिलहर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed