फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Station Officer

चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रहे थानाध्यक्ष

Fri, 28 Jul 2017 10:35 PM IST
मकसूदापुर/बंडा। 
मकसूदापुर/बंडा।  Updated Fri, 28 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police Station Officer
Police Station Officer - फोटो : Police Station Officer
बंडा में जुलाई माह में चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं होने के बाद भी पुलिस की तंद्रा नहीं टूटी है। अभी तक पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है, लेकिन पीड़ितों को ही थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

चार जुलाई को बंडा क्षेत्र में शुरू हुआ चोरियों को सिलसिला पूरे माह जारी रहा। 22 जुलाई की रात गांव खरगापुर के वासुदेव और गुड्डू सिंह के घर से तो चोर नकदी सहित लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति समेट ले गए। एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में पुलिस ने कई चोरियों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर क्राइम मिनमाइजेशन दिखाने का प्रयास किया, जो रिपोर्ट दर्ज भी की गई, उनमें से एक का भी खुलासा नहीं किया जा सका है। पुलिस गांव खरगापुर से वासुदेव, गुड्डू सिंह और उनके एक पड़ोसी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पीड़ितों से चोरी गए जेवर की रसीद आदि देने को कहा जा रहा है। पीड़ितों ने बताया कुछ जेवर खरीदे गए थे, उसकी बिलसंडा के सराफ से तसदीक भी करा दी गई है, लेकिन पुराने जेवर की तसदीक कहां से कराई जाए। 
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि पुलिस चोरियों के खुलासे पर ध्यान न देकर चेारी का घटनाओं को झूठा सिद्ध करने पर तुली हुई है। इससे पीड़ित परेशान हैं। आरोप है कि चोरी की घटनाओं को दर्ज नहीं किए जाने से ही चोरों के हौंसले बुलंद हुए हैं और घटनाएं बढ़ रही हैं। एसओ महेंद्र सिंह का कहना है कि चोरियों के मामले में पूछताछ और जांच चल रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में हुई चोरी की घटनाएं
0 चार जुलाई : मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी रजनीश सिंह, श्रीकृष्ण वर्मा, राजा, विराग गोयल, राजेश धवन के घरों से सौर पैनल सहित घरेलू सामान चोरी। तीन अन्य स्थानों से भी चोरी।
0 21 जुलाई : गांव भगवंतापुर निवासी जंगीलाल और उनके भाई कुंदपाल के घर से दो लाख की संपत्ति चोरी।
0 22 जुलाई : गांव  खरगापुर निवासी वासुदेव सिंह और गुड्डू सिंह के घर से 12 लाख की संपत्ति चोरी। 
0 23 जुलाई : तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी।
0 24 जुलाई: मोहल्ला रामनगर निवासी राजीव शर्मा के घर से नकदी सहित 50 हजार की संपत्ति चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed