फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police shut down market during lockdown

लॉकडाउन में खुला बाजार, पुलिस ने कराया बंद

Tue, 21 Apr 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
police shut down market during lockdown
तिलहर। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने को लेकर अधिकारियों ने मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार में खुली दुकानों के बाहर सड़कों पर रखे सामान को जब्त कराया तो व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। वहीं, बिना परमिशन के खुली नगर की पुरानी सब्जी मंडी को बंद करा दिया गया। नगर क्षेत्र में पूरे दिन पुलिस लोगों को रोककर उन्हें हिदायत देते नजर आई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ से 11 बजे तक किराने की दुकानें खुलने के दौरान बाजार में खासी रौनक रही। सुबह करीब 10 बजे सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाल सुनील अहलावत पुलिस अमले के साथ नगर के मुख्य बाजार में पहुंच गए। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क न लगाने वाले लोगों को पकड़कर फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस के दोनों अधिकारी नगर की पुरानी सब्जी मंडी बजरिया चंदन लाल में पहुंचे। यहां पर बिना आदेश के खुली सब्जी मंडी पर सीओ और कोतवाल ने नाराजगी जताते हुए तत्काल बंद कराया। पुलिस ने बताया कि प्रतिदिन सुबह मंडी स्थल पर बाजार से ठेलों पर मोहल्ले में सब्जी बेचे जाने की अनुमति दी गई है ऐसे में बाजार को खोलना पूरी तरह लॉकडाउन की अवमानना है।
विज्ञापन

दुकान पर भी भीड़ जुटी तो बंद कराया, रिपोर्ट के निर्देश
दूसरे राउंड में दोपहर एक बजे एसडीएम सौरभ गंगवार के नेतृत्व में सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत, नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा की टीम ने नगर के मुख्य बाजार से होकर नगर पालिका गेट के समीप खुली मशीनरी पार्ट्स की दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान पर आपत्ति जताते हुए नगरपालिका कर्मचारियों को सामान उठा लेने के लिए निर्देश दिए। इससे मशीनरी व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। नगर पालिका गेट के समीप एक पार्ट्स की दुकान पर भीड़ लगी होने और सामाजिक दूरी का पालन न होने पर मशीनरी दुकान को बंद करवा दिया और रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। बाद में व्यापारी द्वारा अनुनय विनय करने पर उसकी दुकान को खोलने की छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त सामान का वसूला जाएगा जुर्माना
सुभाष मार्केट के समीप एक खाद की दुकान के बाहर सड़क पर रखी खाद की दो बोरियों को उठा लिया गया। इसी तरह दुकान के बाहर रखे दो तख्त और लोहे के दो पिंजरों के जाल नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली में उठा कर डाल दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में खासा हड़कंप मचा रहा। नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि दुकान खोलने का समय निर्धारित किया गया है जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को सामान मिल सके लेकिन व्यापारी दुकान खोलने के बाद सड़क पर दुकान को सजा ले रहे हैं जो नियमानुसार गलत है। बताया कि जब्त किए गए सामान अधिकारियों के निर्देश पर जुर्माना वसूलने के बाद दिया जाएगा।
पुरानी सब्जी मंडी में बिना परमिशन के व्यापारी दुकान सजाए थे। टीम ने तत्काल बंद कराकर उन्हें सख्त हिदायत दी है।
- सौरभ गंगवार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed