{"_id":"669bbbcecbeee7605f061055","slug":"police-sent-the-married-woman-and-children-with-her-in-laws-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123196-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने विवाहिता और बच्चों को सास-ससुर के साथ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने विवाहिता और बच्चों को सास-ससुर के साथ भेजा
विज्ञापन
गांव नाहिल में 48 घंटे ससुराल के बाहर बैठी रही विवाहिता, बच्चे की हालत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव नाहिल में ससुराल के बाहर तीन बच्चों सहित 48 घंटे तक बैठी विवाहिता को शनिवार को सास, ससुर के साथ भेज दिया गया।
नाहिल के नम: शिवाय की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। युवक ने पहली पत्नी के रहते हुए आठ वर्ष पूर्व बंडा निवासी सोनी देवी से दूसरी शादी कर ली। सोनी देवी के अनुसार शादी के बाद से वह पति के साथ मायके और ससुराल में रहती रही। उसके तीन बच्चे भी हैं।
छह माह से वह मायके में थी। पति विदा कराने नहीं गए तो वह 18 जुलाई की सुबह नौ बजे बच्चों सहित ससुराल आई तो सास और ससुर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। पति भी घर से नदारद रहा। 19 जुलाई को गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बात नहीं बन सकी।
शनिवार को सोनी देवी बच्चों सहित थाने आई। इस दौरान उनका एक बच्चा बीमार पड़ गया। पुलिस ने बच्चे को सीएचसी भेजकर इलाज कराया और सोनी के सास, ससुर को थाने बुलाकर बहू को घर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
महिला के ससुर ने पुलिस को बताया कि वह पुत्र और पुत्रवधू को बेदखल कर चुके हैं। पुत्र का कोई पता नहीं है, ऐसे में वह पुत्रवधू को घर नहीं ले जा सकते। काफी देर तक चली पंचायत के बाद पुलिस ने सोनी देवी और उनके बच्चों को सास, ससुर के साथ भेज दिया।
--
फिलहाल विवाहिता को सास-ससुर के साथ भेज दिया गया है, लेकिन अभी फैसला नहीं हो सका है। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाया है।
- पंकज पंत, सीओ पुवायां