फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police removed dead body of man from the grave after two and a half months in shahjahanpur

प्रेम प्रसंग में हत्या का शक: ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 26 Oct 2024 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

शाजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में 13 अगस्त को युवक का क्षत विक्षत शव खेत में मिला था। उस वक्त उसके पिता गुजरात में थे। आरोपियों ने मृतक की मां को गुमराह का शव को दफना करा दिया। जब पिता गुजरात से लौटे तो घटना की तस्वीरें देख दंग रह गए। 

विज्ञापन
police removed dead body of man from the grave after two and a half months in shahjahanpur
मोनिस बेग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ढाई महीने बाद युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


खुदागंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के रहने वाले इलियास बेग ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे मोनिस बेग (22) का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका पिता रहीस बेग इस पर एतराज जताता था। दस अगस्त को सुबह छह बजे युवती से पिता और भाइयों ने मोनिस को कॉल कराया और कहा कि प्रेस लेकर आ जाओ। 
विज्ञापन


यूपी के सिपाही की शर्मनाक करतूत: 'सस्ता आलू दिला देंगे...' व्यापारियों को झांसा देकर बुलाया; फिर किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने दफन कराया था शव 
मोनिस प्रेस लेकर घर से निकला। रहीस बेग, उसका बेटा इदरीश, नफीस, शकील मोनिस को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद उनका बेटा नहीं लौटा। तीसरे दिन उसके बेटे का शव क्षतविक्षत हालत में खेत में मिला। इलियास के मुताबिक, आरोपियों ने आगे आकर पुलिस से शव ले लिया और पत्नी रुकैया बेगम को गुमराह कर शव को दफन करा दिया। 

घटना के समय गुजरात में था पिता 
उस समय वह गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करने गया हुआ था। जब वह घर आया तो उसने शव के फोटो देखे। उसे जानकारी हुई कि चाकू और भाले से मोनिस की हत्या की गई है। उसकी आंखे भी फोड़ दी गईं हैं। मोनिस का टूटा हुआ मोबाइल आरोपियों ने उसकी पत्नी को दिया था। 

आरोपी रहीस के तीनों बेटों ने पत्नी को धमकाया कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो अंजाम बहुत बुरा होगा। वहीं, बचने के लिए आरोपी रहीस उमरा करने मक्का चला गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर इलियास ने कोर्ट की शरण ली। 

13 अक्तूबर को दर्ज हुई रिपोर्ट 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 13 अक्तूबर को युवती, उसके पिता और तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed