फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Recruitment: 45 additional buses deployed on four routes for candidates

पुलिस भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए चार मार्गों पर लगाईं 45 अतिरिक्त बसें

Fri, 30 Aug 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 45 additional buses deployed on four routes for candidates
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। दिल्ली मार्ग की बसों की संख्या में कटौती कर उन्हें रोक लिया है। ये बसें अभ्यर्थियों के आवागमन में लगाई जाएंगी। निगम ने हेल्प डेस्क बनाने के साथ कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
विज्ञापन

30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने खाका तैयार किया है। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए 45 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। प्रभारी एआरएम शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि लंबे मार्ग की बसों में कटौती की गई है। दिल्ली मार्ग की बसें भी हटाई गई हैं। इन्हें पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाया जाएगा। लखीमपुर-गोला, हरदोई, सीतापुर और बरेली रूट से अधिक अभ्यर्थी आते हैं। रिजर्व में रोकी बसों को इन मार्गों पर लगाएंगे। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार, फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं रेलवे द्वारा अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें बृहस्पतिवार को विशेष ट्रेन 04520 के संचालन किया गया। यह ट्रेन सहारनपुर से शाम 6:20 बजे चलेगी और देर रात 12:20 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई। ट्रेन नंबर 04370 विशेष ट्रेन का संचालन मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 30 अगस्त को किया जाएगा। यह ट्रेन मुरादाबाद से दोपहर 2:25 बजे चलकर शाम 5:10 बजे यहां आएगी। ट्रेन नंबर 04372 विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात बजे मुरादाबाद से रवाना होगी और रात 10:25 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आ होगा। इसी तरह से बरेली से लखनऊ के बीच 04308 विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलकर अपराह्न 3:15 बजे यहां आएगी, दो मिनट रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। 31 अगस्त को 04310 विशेष ट्रेन शाम 7:20 बजे बरेली से चलकर रात 8:25 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने के बाद लखनऊ रवाना होगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि सभी ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर व एसी कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed