फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police raided Shaheed Udyan and took couple to police station

युवक-युवती का वीडियो वायरल: पुलिस ने शहीद उद्यान पर मारा छापा, प्रेमी जोड़े को लेकर गई थाने, लड़की ने युवक को बताया भाई

Mon, 28 Mar 2022 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

शाहजहांपुर के शहीद उद्यान में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शहीद उद्यान में छापेमारी की गई। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि इस छापेमारी में पुलिस को युवक-युवती मिले हैं। उनके परिजन को बुलाया गया। इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Police raided Shaheed Udyan and took couple to police station
पार्क में छापा मारकर पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में कुछ दिनों पहले शहीद उद्यान (पार्क) में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सोमवार को पुलिस एक्शन में दिखी। सदर बाजार पुलिस ने दोपहर में पार्क में छापा मारा। यहां से पुलिस एक युवक-युवती को थाने ले आई। इसके बाद उनके परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाकर फटकार लगाई, साथ ही दोनों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाल ही में सोशल मीडिया पर युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो शहीद उद्यान का बताया गया था। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए सदर बाजार पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। इसी के चलते सोमवार दोपहर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शहीद उद्यान पहुंच गए। बंद पार्क के अंदर युवक-युवती के मिलने पर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

 

युवती के तेवर दिखाने पर महिला पुलिस आगे आई

युवती ने तेवर दिखाने शुरू किए तो महिला पुलिस आगे आई। इसके बाद दोनों को सदर थाने लाया गया और पूछताछ की। युवती ने युवक को अपना भाई बताया। दोनों को दो घंटे तक थाने पर बैठाने के बाद परिजन को सूचना दी गई। परिजन के सामने पुलिस ने दोनों से शहीद उद्यान आने की वजह पूछी। जिसका वे सटीक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद परिजन के सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि इस तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed