{"_id":"620ea0bcb72e682d4952f676","slug":"police-raid-in-relation-to-the-killers-of-booth-agent-shahjahanpur-news-bly4758014193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ एजेंट के हत्यारोपियों की रिश्तेदारी में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ एजेंट के हत्यारोपियों की रिश्तेदारी में पुलिस की दबिश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के विक्रमपुर चकौरा गांव में फर्जी मतदान रोकने पर रंजिशन सपा के एजेंट सुधीर यादव हत्या के पांच आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। क्राइम ब्रांच समेत छह टीमें आरोपियों की रिश्तेदारियों में दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी उनका सुराग नहीं लगा है। दूसरी तरफ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गांव में तनाव है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस तैनात है।
सोमवार को सपा एजेंट सुधीर सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता नेम सिंह यादव की तहरीर पर राजेश्वर सिंह, सुशांत सिंह, विशेष यादव, राकेश सिंह, अनुज सिंह व एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। निगोही पुलिस ने बुधवार को गिरगिचा चीनी मिल तिराहे के पास राकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन, शेष आरोपी अभी पुलिस की पकड़ नहीं पाई है।
पुलिस ने हत्यारोपियों की रिश्तेदारियों और करीबियों के घरों पर दबिश दी है। वहां से भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमों ने तलाश में गैर जनपदों का रुख किया है। साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। दूसरी तरफ गांव में अभी भी तनाव व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पीएसी के साथ पुलिस बल भी गांव में तैनात किया गया।
विज्ञापन
सपा नेतृत्व ने लिया संज्ञान, प्रतिनिधिमंडल करेगा जांच
फर्जी मतदान रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की घटना का सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर सपा के अधिकृत पेज से बूथ एजेंट की हत्या पर दुख व्यक्त किया है। दूसरी तरफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया है।
इसमें सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव रिंकू, तिलहर विधानसभा के प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा, ददरौल प्रत्याशी राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजफर अली खां, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव को शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष का पत्र सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के पास पहुंच गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल 20 फरवरी को पीड़ित परिवार से मिलकर जांच करेगा, साथ ही रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय भेजेगा।