{"_id":"577fc70a4f1c1b93477fb878","slug":"police-looking-for-suspects-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिवप्रताप की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी हुई। आरोपियों से पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना के दिन से मिश्रीपुर स्थित गोदाम पर ताला लगा हुआ। इसके बाद से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय नहीं आया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिवप्रताप का शव बुधवार की सुबह मालाखाना मोड़ स्थित पीसीएफ के पुराने कार्यालय में फांसी के फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रभंजन यादव, बाबू रुदान सिंह, ठेकेदार रवीश और अनुज यादव के खिलाफ धारा 302, 201 और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। सभी आरोपी फरार हैं। पीसीएफ कार्यालय में भी घटना के दिन से ताला लटक रहा है। इसके साथ ही मृतक की कॉल डिटेल पर भी काम हो रहा है। इससे मिले कुछ साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन