फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police have so far found no conclusive evidence in Abhishek's death case.

Shahjahanpur News: अभिषेक की मौत के मामले में पुलिस अब तक बेनतीजा

Sun, 18 Jan 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police have so far found no conclusive evidence in Abhishek's death case.
भावलखेड़ा। रोजा में मोबाइल की दुकान में जले मिले मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी अभिषेक यादव के शव के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए नामजद आरोपियों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस घटना वाले दिन फोन करने वाले दोस्त की तलाश के लिए काॅल डिटेल निकलवाने के प्रयास कर रही है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी अभिषेक यादव का शव 19 दिसंबर 2020 को रोजा क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान में जला हुआ मिला था। वहां मिले कड़े को देखकर मां सुमन और पिता रामौतार यादव ने शव को पुत्र अभिषेक का बताया था।
विज्ञापन

बाद में 15 फरवरी 2021 को आरसी मिशन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद शव की पहचान के लिए सुमन और उनके पति रामौतार यादव की डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए। रिपोर्ट में शव अभिषेक का होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने 13 जनवरी को नईम और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसी दिन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मृतक को पहचानने से ही इन्कार कर दिया और न ही हत्या की वजह स्पष्ट हुई। वहीं पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में जिंदा हालत में ही जलने की पुष्टि हुई। वहीं मृतक के भाई ने बताया था कि घटना वाले दिन अभिषेक के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी और वह ढाबे पर खाना खाने की बात कहकर निकल गया था।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि काॅल डिटेल निकलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों को बुलाने पर तत्काल आने की हिदायत दी गई है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि अभिषेक दुकान में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed