{"_id":"6664e280fd53f7a38702f7a4","slug":"police-day-celebrations-were-limited-to-rituals-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1001-120200-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रस्म अदायगी तक सीमित रहे थाना दिवस के आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रस्म अदायगी तक सीमित रहे थाना दिवस के आयोजन
Sun, 09 Jun 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
तिलहर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियाद सुनती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: पुलिस विभाग
शाहजहांपुर। प्रचार-प्रसार में कमी और जानकारी के अभाव में पुलिस से जुड़ी जनशिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण को आयोजित थाना समाधान दिवस शनिवार को भी रस्म अदायगी तक सीमित रहे। तिलहर और कांट कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में बहुत कम फरियादी पहुंचे। लोग पहुंचे भी उनमें से कई लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो सका।
तिलहर। शनिवार को एसडीएम अंजलि गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं, लेकिन उनमें से किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एसडीएम समेत सीओ प्रयांक जैन, थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। गांव गोपालपुर ठठियुरा की पूजा द्विवेदी ने उनके प्लाॅट पर कब्जा करने की शिकायत की। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गांव प्रधान से बात की और पूजा के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए।
कांट। क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस पर कुल तीन शिकायते आईं। इनमें से केवल एक का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह समेत कई लेखपाल मौजूद रहे। संवाद