{"_id":"6a0deeae52cdc929d50f9595","slug":"police-checked-cctv-footage-a-suspicious-person-was-spotted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173849-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने चेक किए सीसी कैमरे..नजर आया संदिग्ध व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने चेक किए सीसी कैमरे..नजर आया संदिग्ध व्यक्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के पुराना डीएसओ ऑफिस के पास रहने वालीं स्व.राजू की पत्नी कामिनी के कुंडल और पर्स ठगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों को चेक किया। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है।
कामिनी ने चौक कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात मई को दोपहर 12:20 बजे वह एसएस कॉलेज के सामने से गुजर रही थी। तभी पीछे से आए दो लोगों ने आवाज देते हुए पानी पिलाने की बात कही। उन्हीं में से एक आदमी पानी की बोतल ले आया और दोनों ने पानी पी लिया। फिर उन्हें बहन संबोधित करते हुए कहा कि उनके ऊपर आफत आने वाली है। अपने कुंडल निकालकर पर्स में रख लो।
फिर बहाने से पर्स लेकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने बताया कि आसपास के कैमरे चेक किए हैं। इसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।