फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police caught three members of sasur damad gang in shahjahanpur

Shahjahanpur News: ससुर-दामाद गैंग बनाकर करते थे चोरी की वारदात, पुलिस ने तीनों को दबोचा

Fri, 19 May 2023 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 03:24 PM IST
सार

हरदोई के रहने वाले ससुर दामाद गैंग बनाकर चोरी करते थे। बीते दिनों गैंग ने पुवायां में चोरी की थी। पुलिस ने गुरुवार रात गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
police caught three members of sasur damad gang in shahjahanpur
पुवायां पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में मंडी समिति परिसर से बाइक की डिग्गी तोड़कर 45 हजार रुपये गायब करने वाले हरदोई के रहने वाले ससुर, उसके दामाद और दामाद के भाई को एसओजी और पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने उन्नाव और शाहजहांपुर में हुईं अन्य वारदात भी कबूली हैं।

विज्ञापन


सीओ पंकज पंत ने बताया कि पुवायां मंडी समिति परिसर से 12 मई को बाइक की डिग्गी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी करने के मामले में गांव इटौली के उत्कर्ष पाठक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन

नकदी और जेवर बरामद 

18 मई की रात सूचना पर पुवायां-मोहम्मदी मार्ग से एसएसआई जुगलकिशोर के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने हरदोई के थाना कोतवाली के गांव कैथेलिया सथरा निवासी गैंग सरगना अरुण कुमार, इसी गांव के आकाश कुमार और आकाश के सगे भाई थाना सांडी के गांव ककेड़ी निवासी विवेक कुमार को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 26800 रुपये, चोरी के पांच मोबाइल, 15 जोड़ी पायल, अलग-अलग लोगों के आधार कार्ड आदि और दो तमंचे, करतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आकाश और विवेक सगे भाई हैं। सरगना अरुण कुमार आकाश का ससुर है। अरुण का पुत्र संगम भी गैंग का सदस्य है। गैंग के लोग शाहजहांपुर, उन्नाव, पीलीभीत, कन्नौज, कासंगज आदि जाकर बैंकों से थैले आदि में रुपये लेकर जाने वाले के पीछे लगकर चोरी कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed