{"_id":"62978402a8a702091f1edd6c","slug":"police-arrested-youth-who-sold-stolen-mobiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: दिल्ली से मोबाइल चोरी कर लोगों को बेचता था, पुलिस ने बिछाया जाल और इस तरह धर-दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: दिल्ली से मोबाइल चोरी कर लोगों को बेचता था, पुलिस ने बिछाया जाल और इस तरह धर-दबोचा
Wed, 01 Jun 2022 08:51 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:51 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल बरामद किए। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगह पर बेचे गए 16 और मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने चोरी के 26 मोबाइलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोबाइलों की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दिल्ली से चोरी कर मोबाइल ग्रामीणों को सस्ते दामों पर बेचता था। सीओ विदुष व जैतीपुर थाना प्रभारी राजेशबाबू मिश्रा पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात को गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर गौहापुर पुल से 40 कदम दूर अनीस निवासी ग्राम कुलुआबोझ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद ने बताया कि अनीस की बाइक मरम्मत की दुकान है। काफी समय पहले उसकी मुलाकात आमिर निवासी कटरा से हुई थी। वह दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से मोबाइल चोरी कर ला कर देता था। चोरी के मोबाइलों को सस्ते दाम में गांव के लोगों को बिना बिल व कागजात के बेच देता था।
विज्ञापन