फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested two smugglers recovered smack worth Rs 48 lakh in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुलिस ने गिरफ्तार किए दो तस्कर, 48 लाख रुपये की स्मैक बरामद

Fri, 28 Apr 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

बंडा पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपी बरेली के फरीदपुर से स्मैक लाकर ट्रक चालकों को बिक्री करते थे। 

विज्ञापन
Police arrested two smugglers recovered smack worth Rs 48 lakh in Shahjahanpur
स्मैक तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद में पुलिस ने बिलसंडा-पीलीभीत से बंडा की तरफ आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 ग्राम स्मैक को बरामद किया। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 48 लाख रुपये है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इंस्पेक्टर प्रदीप सहरावत के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान पिकअप को रोक लिया। पिकअप में स्मैक तस्कर होने की खबर मिली थी। चेक पोस्ट मकसूदापुर बॉर्डर के पास दो तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद उनके पास से स्मैक बरामद हुई। 
विज्ञापन


सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने आरिफ व उवैस निवासी सरनियां थाना सीबीगंज जिला बरेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदपुर से स्मैक खरीदकर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व बदायूं क्षेत्र के ट्रक चालकों को सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed