Fake Currency: लखनऊ से लाकर शाहजहांपुर में चलाते थे नकली नोट, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, हुआ बड़ा खुलासा
शाहजहांपुर में पुलिस ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार भी बरामद हुई है। आरोपी नकली नोट लखनऊ से लेकर आए थे।
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 67500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी लखनऊ से नकली नोट लाकर शाहजहांपुर के बाजार में चलाते थे।
चौक कोतवाली प्रभारी राजीव तोमर को मुखबिर से नकली नोटों के सौदागरों के बारे में सूचना मिली थी। मंगलवार रात करीब 01:30 बजे पुलिस टीम ने बरेली मोड़ के पास पुल के किनारे से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने 67,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट सौ-सौ और पांच-पांच सौ के थे।
गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार शुक्ला निवासी 6सी/476, वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग थाना पीजीआई, लखनऊ, विवेक कुमार मौर्या निवासी मोहल्ला तिलहरजई थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर और जबर सिंह निवासी मोहल्ला नौगवां मुबारिकपुर थाना कलान हैं।
एक आरोपी हुआ फरार
एक आरोपी चंदन निवासी मोहल्ला अजीजगंज थाना कोतवाली भाग गया। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विवेक मौर्या ने जानकारी दी कि वह ये नकली नोट लखनऊ स्थित दुबग्गा से लाता था। 60 असली रुपये के बदले में 100 रुपये के नकली नोट मिलते थे।
ये नोट वह अपने साथियों के सहयोग से शाहजहांपुर व आसपास के जिलों में ले जाकर असली नोट के साथ मिलाकर चला देते थे। इससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिल जाता था। विवेक मौर्या नकली नोट की तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस उनसे अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.