फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested seven accused in the encounter

Shahjahanpur News: लूट की योजना बनाते सात आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक भैंस और दो तमंचे बरामद

Mon, 11 Mar 2024 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

तिलहर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक कार और एक पिकअप, एक भैंस, दो तमंचे समेत नौ कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Police arrested seven accused in the encounter
तिलहर थाने में बैठे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में चोरी, डकैती और लूट की योजना बनाते सात अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक कार और एक पिकअप, एक भैंस, दो तमंचे समेत नौ कारतूस बरामद हुए हैं। उन पर शाहजहांपुर और बरेली के थानों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार रात रिंग रोड पर अजीजगंज तिराहे पर गर्रा पुल से कुछ आगे पिकअप और एक कार को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर दो फायर झोंक दिए। पुलिस ने खुद को बचाते हुए बरेली के थाना कैंट के गांव ठिरिया निजाकत खान निवासी राजू उर्फ महबूब व मोहम्मद राशिद, थाना बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शमशाद खान, बरेली के थाना बारादरी के मोहल्ला एजाजनगर गोटिया निवासी आसिफ, बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के भिंडोलिया निवासी जाबिर खान व गांव पदारथपुर निवासी शादाब, बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव जल्ला लाडपुर निवासी अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी सब्ल से ताले और शटर तोड़ देते हैं। कटर से लोहा काट देते हैं। अभियुक्तों ने भैंस चोरी की कई घटनाओं का खुलासा भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed