फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police alert on Republic Day 2021

गणतंत्र दिवस पर पुलिस सतर्कः अराजक तत्वों और बाहर से आने वालों पर रखी जा रही नजर

Tue, 26 Jan 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Republic Day 2021
गली के बाहर बैरिकेडिंग के पास मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस के चलते पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस ने इंतजाम किए हैं। पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए है। वहीं गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन, संस्थाएं और लोग तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कलक्ट्रेट को भी सजाया गया है।
सोमवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तमाम लोगों ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं और प्रशासन धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसी के मद्देनजर पुलिस भी सोमवार को अलर्ट रही। जगह-जगह पुलिस सक्रिय नजर आई। गली-चौराहे से लेकर शहर में बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखी गई। जिले की बाहरी सीमाओं पर भी पुलिस ने लोगों की चेकिंग की। कार व बाइक सवार लोगों की तलाशी ली गई। वहीं सपा के गणतंत्र दिवस पर तहसीलस्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाले जाने की घोषणा के बाद से पुलिस इस संबंध में भी निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने बताया कि अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अलर्ट है। पुलिस लाइन में परेड की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
किसानों के ट्रैक्टर परेड में जाने को लेकर सतर्क रही पुलिस
पुवायां। किसानों के ट्रैक्टर परेड में दिल्ली जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट रही। एसडीएम और सीओ लगातार क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। उधर लखीमपुर से दस कारों से किसान खुटार होते हुए दिल्ली गए हैं जबकि पुवायां, बंडा और खुटार के किसान कम संख्या में दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दशरथ कुमार और सीओ नवनीत कुमार नायक खुटार और बंडा में लगातार भ्रमण कर किसानों से वार्ता करते रहे, जिस कारण ट्रैक्टर परेड में कम संख्या में किसान दिल्ली गए। सावधानी बरतते हुए पुलिस ने खुटार थाना क्षेत्र में लखीमपुर के बार्डर गांव प्रसादपुर, पीलीभीत के बार्डर गांव लौहंगापुर, बंडा पुलिस ने पीलीभीत की सीमा पर गांव पोहकरापुर और मकसूदापुर, केएमसी तिराहा में वाहनों की जांच की व्यवस्था कर रखी है। पुवायां पुलिस शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गुटैया पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही है। संवाद

शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के  लिए रंगोली बनाते पुलिस कर्मी । सं?

शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए रंगोली बनाते पुलिस कर्मी । सं?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed