फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police alert after CM's directive...monitoring of Manjha sellers begins

Shahjahanpur News: सीएम के निर्देश के बाद पुलिस अलर्ट...मांझा विक्रेताओं की निगरानी शुरू

Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police alert after CM's directive...monitoring of Manjha sellers begins
शाहजहांपुर। गत वर्ष जिले में चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही समेत दो युवकों की मौत के बाद भी विक्रेताओं पर शिकंजा नहीं कस पाया। पतंग विक्रेताओं की दुकानों की तलाशी में पुलिस को चीनी मांझा नहीं मिलता। इसके बाद भी आए दिन मांझे की चपेट में आकर लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं, लखनऊ में चीनी मांझे से हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से सख्त निर्देश दिए जाने पर एक बार फिर से जिले में पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने चीनी मांझे की बिक्री करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा होने के बाद जागने वाली पुलिस अभी तक चीनी मांझे की बड़ी खेप नहीं पकड़ पाई है। चोरी-छिपे चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। इसी के चलते आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। लखनऊ में युवक की चीनी मांझे की चपेट में आकर मौत होने के बाद सीएम ने संज्ञान लेते हुए चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसकी बिक्री रोकने के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद से पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मांझे की बिक्री करने वालाें की निगहबानी शुरू कर दी है। एसपी ने थानावार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


------------
गिट्टा कहते ही दुकानदार थमा देते हैं मौत की डोर
- प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चीनी मांझे का इस्तेमाल थम नहीं रहा है। चीनी मांझे से पतंग उड़ाकर लोगों की जिंदगी की डोर काटने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाया, लेकिन बड़ी खेप पकड़ने में नाकाम रहे। पतंगबाजों के अनुसार, दुकानों पर गिट्टा नाम से चीनी मांझा बिकता है। कोबरा ओर मोनोकाइड ब्रांड पतंगबाजों की पहली पसंद है। दुकानदार यह तसल्ली होने के बाद ही चीनी मांझा देता है कि खरीदार वास्तव में पतंग उड़ाने वाला ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
केस- एक
गला कटने से हुई थी सिपाही की मौत
- 11 जनवरी 2025: चौक के मोहल्ला अजीजगंज में चीनी मांझा से गला कटने से सिपाही शाहरुख हसन (32 वर्ष) की मौत हो गई थी। वह दोपहर करीब 12 बजे बाइक से बरेली मोड़ जा रहे थे। उसी दौरान उनके गले में मांझा फंस गया, जिससे उनका गला कट गया था और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए थे। इसके बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चली गई। चीनी मांझ बिक्री करने वालों को जेल भेजा गया था।
-------------
केस- दो
गला कटने से भाईदूज पर हुई थी युवक की मौत
- 23 अक्तूबर 2025: भाईदूज के मौके पर रोजा में पत्नी के साथ ससुराल जा रहे कांट थाना क्षेत्र के गांव नगला जाजू निवासी रवि कुमार की गर्दन चीनी मांझे में चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी। हादसा लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अटसलिया ओवरब्रिज पर हुआ था। आंखों के सामने हुई पति की मौत से पत्नी बदहवास हो गई थी।
---------
केस- तीन
हेलमेट की वजह से बची जान
- 11 जून 2025: पुवायां के गांव भटपुरा चंदू गांव के दिव्यांशु बाइक से किसी काम से शहर आए थे। दोपहर करीब एक बजे गर्रा नदी के पुल से गुजरते समय चाइनीज मांझा उनके हेलमेट में फंस गया और उनकी गर्दन घूम गई थी। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी। मांझे की रगड़ से हेलमेट पर निशान बन गया था।

------------
चीनी मांझा की चपेट से पेंटर घायल
- 22 नवंबर 2025 : ब्लाॅक ददरौल के ग्राम सैंजना निवासी ऋषिपाल वर्मा शहर में पेंटिंग का काम करने आए थे। काम खत्म करके वह वापस अपने गांव जा रहे थे। अचानक चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज में चीनी मांझा फंसने से उनकी गर्दन कट गई थी। आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
-------

वर्जन::


निर्देशों को पालन किया जाएगा। चीनी मांझा को लेकर लगातार अभियान जारी है। चीनी मांझा की बिक्री करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed