फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pole broken due to vehicle collision, 11 kv line damaged

वाहन की टक्कर से टूटा पोल, 11 केवी लाइन हुई क्षतिग्रस्त

Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pole broken due to vehicle collision, 11 kv line damaged
शाहजहांपुर। ककरा कलां में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन वाले मोड़ के पास शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से 11 केवी लाइन का पोल टूट गया । पोल गिरने पर खिंचाव पड़ने से लाइन के तार भी टूट गए। नतीजे में ककरा बिजली उपकेंद्र के दो फीडरों से जुड़े इलाकों में लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उधर, हुसैनपुरा में 11 केवी लाइन का जंपर जल जाने से आसपास के क्षेत्रों की एक घंटे तक बत्ती गुल रही। दोनों लाइनें सुधारे जाने के बाद भी शहर के कई इलाकों में सुबह से दोपहर बाद तक ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन

ककरा कलां उपकेंद्र के ककरा फीडर की 11 केवी लाइन शहबाजनगर की एनईआर वाली पुरानी रेलवे लाइन क्रॉस कर नगर निगम कार्यालय के निर्माणाधीन भवन और ई-बस चार्जिंग स्टेशन के आगे तक गई है। जब से ककरा के पास गर्रा के नए पुल पर यातायात शुरू हुआ है, अजीजगंज की ओर से भारी वाहन भी इसी रास्ते से शहर के अंदर आने लगे हैं। दिन में करीब 11.15 बजे अजीजगंज की ओर से निर्माण सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की असावधानी से ट्रॉली मोड़ पर लगे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर लगते ही पोल तिरछा हुआ तो लाइन के तार टूटकर छिन्न-भिन्न हो गए।
विज्ञापन

चूंकि, उपकेंद्र के यार्ड में इसी लाइन को ओवरक्रॉस कर आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन निकाली गई है। इसलिए उखड़ा पोल और लाइन फाल्ट ठीक करने के लिए आनंदपुरम फीडर की बिजली आपूर्ति भी रोक दी गई। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता सत्य पाल सिंह ने क्षेत्र के लोगों से मिली सूचना के हवाले से बताया कि पोल में टक्कर मारने वारले वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल सका, लेकिन दोपहर 1.20 बजे से लाइन दोबारा चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोपहर करीब 12 बजे हुसैनपुरा में मस्जिद के पास 11 केवी लाइन का जंपर जल गया। इस फाल्ट को ठीक करने में भी करीब एक घंटा लग गया और तब तक क्षेत्र के लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे। शहर के गोविंदगंज, सिटी पार्क, निगोही रोड गदियाना और बहादुरगंज उपकेंद्र के फीडर भी ओवरलोडिंग से दिन भर ट्रिपिंग के कारण बार-बार बंद हुए।

लाइन फाल्ट से इन क्षेत्रों में रहा बिजली संकट
- लाइन फाल्ट के कारण ककरा खुर्द, ककरा की मलिन बस्ती, मदराखेल, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम कॉलोनी, विश्वकर्मा चौक, आजादपुरम, फजीतापुर, सिंजई (आंशिक), हद्दफ, हुसैनपुरा का पूर्वी भाग, जेल रोड (आंशिक), मिशन स्कूल तिराहा, मंडी मोड़ आदि क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली संकट बना रहा। इस दौरान भीषण गर्मी में तमाम घरों में बिजली के पास पानी का संकट पैदा होने से लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed