{"_id":"68c716dc973f8b88750cb1ae","slug":"pole-along-with-transformers-fell-down-due-to-car-collision-passengers-had-a-narrow-escape-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152705-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की टक्कर से ट्रांसफाॅर्मरों समेत खंभा गिरा, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की टक्कर से ट्रांसफाॅर्मरों समेत खंभा गिरा, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। दिल्ली से बुकिंग पर यात्रियों को लेकर नेपाल सीमा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रविवार को सुबह करीब चार बजे बिजली के एक खंभे से टकरा गई। इससे खंभा समेत उस पर रखे दोनों ट्रांसफॉर्मर गिर गए और हाईटेंशन लाइन समेत कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी, लेकिन गनीमत रही कि कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विद्युत निगम ने खुटार मार्ग पर खंभा लगाकर ट्रांसफाॅर्मर रखा है। इस ट्रांसफाॅर्मर पर विद्युत भार ज्यादा होने के कारण दूसरा ट्रांसफाॅर्मर भी उसी खंभे पर रख दिया गया। आसपास के लोगों ने कई बार शिकायत की कि मार्ग किनारे लगे दोहरे ट्रांसफाॅर्मर कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
नतीजतन उसी खंभे से दिल्ली से यात्री लेकर चले साबिर की कार टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उस पर सवार वेदना, मनीषा, प्रियांशी और समीर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
खास यह है कि हादसे के बाद विद्युत निगम ने उसी जगह पर दोबारा खंभा लगाकर उस पर दोनों ट्रांसफाॅर्मर रख दिए। जेई जयंत कुमार के अनुसार, खंभा मार्ग से दूर लगाने के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर उनसे अनुमति ली जाएगी। संवाद