फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   poignant staging of human sensibilities

मानवीय संवेदनाओं और पश्चाताप का मार्मिक मंचन

Fri, 17 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
poignant staging of human sensibilities
बृहस्पतिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में इडीपस नाटक का मंचन करते रंगकर्मी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अभिव्यक्ति नाट्य संस्था की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में सोफोक्लीज द्वारा लिखित नाटक ‘किंग इडीपस’ का मंचन किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी शमीम आजाद द्वारा निर्देशित नाटक में ग्रीक की भयानक त्रासदी को दर्शाया गया। मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण और पश्चाताप की तपिश का मंचन देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया कि इडिपस ग्रीक के एक राज्य थीव का राजा होता है। उसके राज्य में महामारी फेल जाती है। अपोलो के अनुसार इस महामारी का कारण राजा लॉयस की हत्या है और जब तक लॉयस के कातिल को सजा नहीं हो जाती तब तक यह महामारी दूर नहीं होगी। इडिपस एलान करता है कि जो भी राजा के हत्यारे के बारे में जानकारी देगा उसे इनाम दिया जाएगा। इसके बाद हत्यारे को ढूंढने के लिए एक सिद्ध पुरुष टायरेसियस की सहायता ली जाती है। टायरेसियस बताता है कि उसकी भलाई इसी में है कि वह सच का पता न लगाए। इडिपस बहुत जोर देकर पूछता है तो टायरेसियस कहता है कि सारी समस्याओं की जड़ इडिपस खुद है और और उसी ने लॉयस की हत्या की है।
विज्ञापन

इडिपस को बहुत शर्म आएगी जब उसे पता चलेगा कि अपने वालिद का हत्यारा है, अपनी मां का शौहर है। अपने बच्चों का भाई है। इस तरह से कहानी आगे बढ़ती है। अंत में राजफाश हो जाने पर पत्नी योकास्टा आत्मग्लानि से फांसी के फंदे पर झूल जाती है। इडिपस अपने को गुनाहगार मान कर अपनी दोनों आंखें फोड़ लेता है और थीव के लोगों को बताता है कि वही राजा लॉयस का हत्यारा है और उसने अपने आप को सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में इडीपस का किरदार शमीम आजाद ने किया। उनकी पत्नी योकास्टा की भूमिका अन्नपूर्णा गुप्ता ने निभाई। क्रियान्न के रूप में अनुराग राठौर, प्यांबर का किरदार कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, गडरिया का पुनीत शुक्ला, टेरेसियस का अंकित त्रिवेदी, पुजारिन का ऊषा सक्सेना, खादिम का अमृता सिंह और सूरज मिश्रा ने निभाया है। इनके अलावा अभय कश्यप, अमित कुमार, राम प्रताप सिंह, अभिशांत पाठक, शिवम सिंह, ओमवीर सिंह, अरुण कुमार, प्रियंका रंजन ने मंचन किया।

प्रोडक्शन मैनेजर अरविंद चोला, संगीत अंकुर सिंह, प्रकाश रिजवान सिद्दीकी व हैदर अली, मेकअप पुनीत शर्मा ने किया है। मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन एमपी सिंह व विशिष्ट अतिथि ओसीएफ महानिदेशक अनूप शुक्ल ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान सहायक निर्देशन ऋषिकांत ऋषि, प्रेक्षागृह प्रभारी परविंदर सिंह, विनोद दौलताबाद, ऐनुल हक, राजेश भारती, अनिल राठौर खिलाड़ी, संजय राठौर आदि मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed