{"_id":"6845de830e5f63b0fa0d8f1a","slug":"poet-agnivesh-was-a-strong-signature-of-oj-khanna-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-145611-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि अग्निवेश ओज के सशक्त हस्ताक्षर थे : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि अग्निवेश ओज के सशक्त हस्ताक्षर थे : खन्ना
विज्ञापन
शाहजहांपुर में टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे पर लगी कवि अग्निवेश शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण
शाहजहांपुर। देश के प्रख्यात कवि अग्निवेश शुक्ला की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कवि तिराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
टाउनहॉल स्थित प्रेस क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से अग्निवेश शुक्ल की पुण्यतिथि में मंत्री ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अग्निवेश शुक्ल ओज के सशक्त हस्ताक्षर थे। उनकी रचनाएं चिंतन करने के साथ ही जनमानस को राष्ट्रभाव से जोड़ती हैं। उन्होंने अपने मित्र रहे अग्निवेश की पैसा शीर्षक से लिखी रचना भी सुनाकर सभी को आनंदित किया।
संचालक डाॅ. सुरेश चंद्र मिश्र ने अग्निवेश की रचनाओं का जिक्र करते हुए कई संस्मरण भी सुनाए। अशफाक उल्ला खां, अल्पना श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष कुलदीप दीपक, दिनेश स्वतंत्र. विजय ठाकुर, आरिफ सिद्दीकी ने विचार रखे। अंत में अग्नि केतु ने आभार जताया।