फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poet Agnivesh Shukla fondly remembered on his birthday.

Shahjahanpur News: जन्मदिन पर कवि अग्निवेश शुक्ल का किया भावपूर्ण स्मरण

Sat, 13 Jun 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Poet Agnivesh Shukla fondly remembered on his birthday.
शाहजहांपुर के प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम को संबो​धित करते एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र। स्रोत :
शाहजहांपुर। प्रख्यात कवि अग्निवेश शुक्ल के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र ने कहा कि वह ओजस्वी कवि थे और उनकी रचनाएं समाज को सत्य का आईना दिखाने वाली हैं। उन्होंने उनकी गजलों के कुछ शेर सुनाने के साथ अपनी गजल भी सुनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि अनिल दीक्षित, सुशील दीक्षित विचित्र, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, भाजपा नेता विपुल त्रिवेदी, राजीव सिंह आदि ने उनसे जुड़े कई संस्मरण सुना कर उनकी रचनाधर्मिता पर चर्चा की। कहा कि उनका साहित्य समाज में खुद्दारी के साथ जीने का रास्ता दिखाता है।
विज्ञापन

संयोजक श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप दीपक ने उन्हें काव्यांजलि पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कवि चंद्रशेखर दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व पर कविता सुनाई। डाॅ. सुरेश मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पार्षद जगदीश कुशवाहा, विकास ऋतुराज, डॉ. इंदु अजनबी, ओंकार मनीषी, अजय अवस्थी, सुनील अग्निहोत्री, मो.इरफान आदि मौजूद रहे। इससे पहले, कवियों ने कवि तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अंत में कवि अग्निवेश के पुत्र आयुष ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed